चिचोली मार्ग पर हादसा: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बैतूल। बैतूल–चिचोली मार्ग पर शनिवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चिचोली के श्रद्धानंद वार्ड निवासी भोला काहर पिता बनवारी काहर, उम्र 30 वर्ष, अपनी मोटरसाइकिल से बैतूल से चिचोली की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान चिचोली के पास एक पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे पेट्रोलियम पदार्थ से भरे टैंकर से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और मोहल्ले में शोक का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने टैंकर को जब्त कर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

पांच घंटे कॉम्बिग गश्त: 249 वारंटी पकड़ाए 

Sun Jan 18 , 2026
जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने पांच घंटे कॉम्बिग गश्त की। इस दौरान कई वर्षों से फरार 97 गैर म्यादी वारंटियों 70 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 82 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें […]

You May Like