विर्दभ ने मध्यप्रदेश को पारी और 20 रनों से हराया

नागपुर, 04 नवंबर (वार्ता) पार्थ रेखड़े और हर्ष दुबे (पांच-पांच विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत विदर्भ ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले के तीसरे दिन मध्यप्रदेश को पारी और 20 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में हर्ष दुबे ने कुल 14 विकेट झटके और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। आज यहां मध्यप्रदेश ने कल के एक विकेट पर 19 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में हर्ष ने सक्षम पुरोहित (34) को पगबाधा आउट कर विदर्भ को दूसरी सफलता दिलाई।

इसके बाद हर्ष ने अथर्व महाजन (18) का शिकार कर लिया। शुभम शर्मा (10), रजत पाटीदारी (शून्य) को भी हर्ष ने आउट किया। पांच बल्लेबाजों को पार्थ रेखड़े ने समेट दिया। इनमें से कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। 34वें ओवर की तीसरी गेंद पर हर्ष दुबे ने चंचल राठौड़ (10) को आउट कर मध्यप्रदेश की दूसरी पारी का 105 रन के स्कोर पर अंत कर अपनी टीम को पारी और 20 रनों से जी दिला दी। संक्षिप्त स्कोर इस प्रकार रहा:- मध्यप्रदेश 209 रन पर सभी खिलाड़ी आउट। दूसरी पारी 105 रन पर ऑल आउट। विदर्भ पहली पारी 334 रन पर सभी खिलाड़ी आउट।

.....

Next Post

ऑकलैंड में क्रिकेट और रग्बी का महामिलन, रग्बी दिग्गज केविन मीलामू ने शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा को दी 'ऑल ब्लैक्स' जर्सी

Wed Nov 4 , 2026
ऑकलैंड (न्यूजीलैंड),  न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आगाज से पूर्व ऑकलैंड के ऐतिहासिक ईडन पार्क स्टेडियम में खेल जगत का एक बेहद खूबसूरत और यादगार पल देखने को मिला। न्यूजीलैंड के पूर्व महान रग्बी खिलाड़ी केविन मीलामू ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली […]

You May Like