बल्कर की टक्कर से बाइक सवार महिला-पुरूष की मौत

सीधी। जिले के बहरी थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 में गोपद पुल के पहले एचपी पेट्रोल पम्प के समीप अमहा तिराहे में आज सोमवार दोपहर करीब 1:50 बजे तेज रफ्तार बल्कर ने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार महिला और पुरुष सीधी की ओर आ रहे थे, जबकि बल्कर सिंगरौली की ओर से आ रहा था। अमहा तिराहे के पास बल्कर क्रमांक एमपी 19 एचए 5993 ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा। किन्तु घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल डायल 112 और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस और एम्बुलेंस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों मृतकों की जान जा चुकी थी। घटनास्थल पर मृतक पुरुष की जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार वह सिंगरौली जिले के ग्राम नौगई का निवासी महेन्द्र रावत पिता तेजई रावत उम्र 29 वर्ष एवं मृतक महिला संगीता पति रामचरण रजक उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अकौर पुलिस चौकी सिहावल के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही बहरी थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद फरार हुए बल्कर चालक को पकड़ लिया गया है। वाहन चालक से पूछताछ जारी है। पुलिस मोबाइल नंबर और अन्य माध्यमों से मृतकों के परिजनों से संपर्क कर बुलाया गया एवं पोस्टमार्टम कार्यवाई के पश्चात शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

Next Post

एएसपी को हाईकोर्ट से झटका

Mon Dec 15 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट से अनूपपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इसरार मंसूरी को झटका लगा है। दरअसल दो साल पूर्ण होने से पहले किये गये स्थानातंगरण को कटघरे में रखा गया था। जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने अनूपपुर से भोपाल किये गये तबादले को चुनौती देने वाली उनकी याचिका […]

You May Like

मनोरंजन