
इंदौर। विजयनगर थाना क्षेत्र में दुकान खोलने के दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. विवाद में एक युवक घायल हो गया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया.
दुकान खोलने के लिए एक महिला और उनकी मां गई थीं, दुकान पर किसी अन्य व्यक्ति का ताला लगा होने के कारण जब महिला ताला खोल रही थी, तभी अमन वर्मा वहां पहुंचा. उसने ताला तोड़ने को लेकर महिला और उनकी मां को गालियां दी और धक्का-मुक्की की. बीच-बचाव करने आए महिला के भाई पर भी हमला किया. हमले में युवक की बांयी हाथ की हथेली पर अंदरुनी चोटें आई हैं. पुलिस ने अमन वर्मा और अन्य के खिलाफ मारपीट, धमकी और गाली-गलौज की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
