पर्यावरण संरक्षण में जीते NCC केडेट्स

नर्मदापुरम। 13 मध्यप्रदेश बटालियन के कमान अधिकारी के निर्देशन में समेरिटंस स्कूल के कैडेट्स एन दिनों पर्यावरण संरक्षण में जीते हुए हैं। 13 एमपी बटालियन के कैडेट्स ने शनिवार को वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया। सर्वप्रथम एनसीसी कैडेट्स ने पेड़ की महत्वता दर्शाते हुए गीत मां के नाम का पेड़ लगा लो, पर नुक्कड़ नाटक किया। इस गीत की रचना एनसीसी मैनेजर प्रदीप यादव ने की है। इसके उपरांत सभी कैडेट्स ने राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत नारे लगाए। कार्यक्रम में डायरेक्टर डा आशुतोष शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, सेकेंड आफिसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव, हवलदार घमंडा राम, केयरटेकर एनसीसी अधिकारी स्नेहा उपाध्याय शामिल रहे। एवं छात्रों ने मिलकर संस्था परिसर में पौधे लगाए। डॉ शर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आम जनता, विशेषकर युवाओं को अपनी माँ के नाम पर पौधे लगाने के लिए जागरूक करना और प्रेरित करना है। इसके अतिरिक्त, इसका उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक जीवन में धरती माँ की रक्षा की ज़िम्मेदारी के रूप में कुछ सरल कार्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

Next Post

किसान उत्सव दिवस पर 20वीं किस्त: चार सौ से अधिक किसान हुए शरीक

Sat Aug 2 , 2025
गोविन्द नगर।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का हस्तांतरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वाराणसी से किया गया। इस दिन को किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर करोड़ों किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। नर्मदापुरम के गोविंदनगर स्थित […]

You May Like