
सारनी। कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा और विद्युत नगरी सारनी इन दिनों भक्ति और उत्साह के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आ रहे हैं।प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी को लेकर यहां तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। नगर के हर कोने में जय श्रीराम का जयघोष गूंजने लगा है,जिससे पूरा वातावरण राममय होता जा रहा है। पाथाखेड़ा के न्यू मार्केट,पुराना बाजार और प्रेम नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में रामनवमी समितियों द्वारा झंडे,बैनर,तोरण और पोस्टर लगाए जा चुके हैं,जबकि अन्य वार्डों में यह कार्य तेजी से जारी है।इस वर्ष पूरे नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र में राम जन्मोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है,जो पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक भव्य और व्यापक है। श्री राम मंदिर समिति एवं नव युवकों की संयुक्त तालियां के माध्यम से विद्युत नगरी सारणी के 13 वार्डों में समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, अब तक प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर करीब 21 सौ से अधिक झंडे लगाए जा चुके हैं।साथ ही आकर्षक स्वागत द्वार भी तैयार किए जा रहे हैं,जो श्रद्धालुओं का मन मोह लेंगे। समिति के सदस्य लगातार ऐसे स्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं जहां सबसे अधिक आवागमन होता है,ताकि वहां भव्य सजावट कर धार्मिक वातावरण को और भी प्रभावी बनाया जा सके।
इस बार की रामनवमी में खास बात यह है कि आयोजकों द्वारा नवाचार (इनोवेशन) पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पाथाखेड़ा और सारनी दोनों ही क्षेत्रों में श्रद्धालुओं को कुछ नया और यादगार अनुभव कराने की तैयारी की जा रही है,जिससे यह उत्सव केवल धार्मिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध बनेगा।
