
मुंगावली। क्षेत्र में नकली खाद के कारोबार को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। किसानों ने एसडीएम इसरार खान और राजस्व विभाग की टीम को जानकारी दी कि उनके द्वारा खरीदी गई खाद नकली निकली। हालांकि गदूली ग्राम में पूछताछ के दौरान कोई खाद नहीं मिली, लेकिन किसानों ने बताया कि जिस विक्रेता से खाद खरीदी थी उसने नकली होने पर वापस ले ली। इस सूचना के आधार पर टीम ने विक्रेता के ठिकानों की तलाश शुरू की। पुलिस और प्रशासनिक टीम खड़िया मोहल्ला स्थित एक मकान तक पहुँची, जहाँ तलाशी में 74 बोरी खाद और 13 खाली बोरी बरामद की गईं। मौके पर कृषि विभाग की टीम को बुलाकर खाद की जांच कराई गई, जिसमें खाद नकली पाई गई। एसडीएम इसरार खान ने मौके पर पंचनामा बनाकर खाद जब्त करवा दी और नमूने जांच हेतु भेजे। वही कुछ किसानों ने बताया गया कि उनके द्वारा पिपरई रोड स्थित एक मकान से खाद खरीदी थी जहां पर प्रशासन की टीम पहुंची और पूछताछ की गई पूछताछ में एक किराएदार और मकान मालिक ने बताया कि उनके द्वारा इंसाफ अल्लाह और बंटी व नदीम पुत्र सिद्दीक को गोदाम किराए से दी थी उनके द्वारा ही एक हाथ का कारोबार किया जा रहा था हमें गड़बड़ी की संभावना लगी इसके बाद हमने दुकान खाली करवा ली थी यहां पर भी गोदाम से खाद की खाली बोरियां बरामद हुई है वही गोदाम के पास एक दुकान में किराए से गला का व्यापार करने वाले गल्ला व्यापारी से भी खाद की खाली बोरियां बरामद हुई है व्यापारी ने भी बताया है कि यहां गोदाम में खाद का कारोबार हो रहा था उसके द्वारा खाली पड़ी बोरियां उठा कर रख ली थी पंचनामा बनाकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है वही मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह खाद बंटी उर्फ इंसाफ उल्ला खान पुत्र हिक्मत उल्ला खान और नदीम पुत्र सिद्दीक खान द्वारा बेची जा रही थी। उनके द्वारा सैकड़ो बोरी नकली खाद क्षेत्र भर में सप्लाई की गई है प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधितों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वही दोपहर को तहसीलदार सोनम शर्मा को भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में खाद भरकर कंजिया की ओर ले जाया जा रहा है। पिपरई रोड पर पिकअप को रोका गया, जहाँ से नकली खाद की बोरियाँ बरामद हुईं। वाहन को थाने में रखवाया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
एसडीएम इसरार खान ने कहा कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।
