
ब्यावरा। नगर में अनेक जगहों पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है जिसके करण राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
ऐसा ही समस्या इन दिनों स्थानीय कृषि उपज मंडी के यहां देखी जा सकती है. मंडी, छात्रावास के सामने से सुठालिया बायपास जाने वाले मार्ग पर कई स्ट्रीट लाइट लम्बे समय से बंद है. जिसके कारण शाम होते ही यहां अंधेरा छा जाता है. जबकि इस मार्ग पर काफी आवाजाही रहती है. मार्ग पर अंधेरा होने से मंडी में आने-जाने वालो को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. बीते सप्ताह भर से स्ट्रीट लाइट बंद है. पूर्व में भी यहां कई दिनों तक स्ट्रीट लाइट बंद रही जिसके कारण राहगीरों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ा.
