अहीर रेजिमेंट हक है हमारा, पनागर में हुआ कलश यात्रा का भव्य स्वागत 

जबलपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वाधान में पूरे देश में भ्रमण कर रही अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर रेजांगला पवित्र रज कलश यात्रा पनागर पहुंची, जहां पर नगर के विभिन्न संगठनों ने फूल मालाओं से कलश यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा में राष्ट्रीय संयोजक ब्रिगेडियर प्रदीप यदु, प्रदेश यादव महासभा अध्यक्ष जगदीश यादव यादव, महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, संभाग अध्यक्ष विजय यादव, जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव बडडा यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। कलश यात्रा का महाराजपुर में सुभाष पटेल, कांग्रेस नेता लक्ष्मण गोटियां, पार्षद रामकुमार यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कंदरा खेड़ा में नानक यादव, संदीप शर्मा ने साथियों के साथ स्वागत किया। पनागर बस स्टैंड में पार्षद प्रमोद पटेल, जिला पंचायत सदस्य इंद्र कुमार पटेल, लखन पटेल, यादव महासभा के विनय यादव, रणजीत सिंह यादव, राजेश यादव, राजू यादव, गोविंद यादव आदि ने बड़े गर्मजोशी से रेजांगला रज कलश यात्रा का स्वागत किया।

Next Post

मानसिक कमजोर व्यक्ति ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Wed Oct 1 , 2025
सीहोर।बुधवार की शाम जिला अस्पताल के समीप मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया. वह सड़क से गुजर रहे वाहनों के सामने लेटकर जान देने की कोशिश कर रहा था. उसे लोग सड़क के किनारे कर रहे थे तो वह उन पर भी हमला कर रहा था. इस […]

You May Like

Play sound