इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला ऑक्सीजन गार्डन, लाखों पौधे रोपे जाएंगे

इंदौर:प्रधानमंत्री मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत मध्यप्रदेश में पहली बार ऑक्सीजन गार्डन की संकल्पना साकार होने जा रही है. जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की पहल पर इंदौर के कनाडिया क्षेत्र में 11 एकड़ पहाड़ी भूमि पर यह गार्डन विकसित होगा. यहाँ नीम, पीपल, बरगद जैसे लाखों छायादार और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे.

मंत्री ने स्थल का निरीक्षण कर सिंचाई हेतु पाइपलाइन बिछाने के निर्देश दिए.यह स्थल पर्यावरण केंद्र और पक्षी विहार के रूप में विकसित होगा.अभियान को जनआंदोलन बनाते हुए सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

Next Post

रमाबाई नगर: बस्ती के रहवासियों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं

Fri Jul 18 , 2025
इंदौर:वार्ड क्रमांक 50 के रमाबाई नगर की समस्याएं सामने देखने को मिली है. रमाबाई वह बस्ती है जहां पिछले तीस वर्षों से आज तक विकास नहीं किया गया. बरसात के मौसम की समस्याएं पर गौर किया जाए तो बस्ती के हर घर चारों तरफ गंदगी फैली दिखाई देती है. बस्ती […]

You May Like