अष्टमी तिथि पर मॉ महागौरी की हुई पूजा अर्चना, जगह-जगह कराया गया कन्या भोज

सिंगरौली। चैत्र नवरात्रि पर्व का आखिरी दौर चल रहा है। आज दिन गुरूवार अष्टमी तिथि के अवसर पर महागौरी की विधिवत भक्तों ने पूजा-अर्चना किया। वहीं ऊर्जाधानी में जगह-जगह कन्या भोज कराकर आशिर्वाद मांगा। इधर देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

दरअसल चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर समूचे ऊर्जाधानी में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। कल दिन शुक्रवार को रामनवमी पर्व को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। वहीं श्रद्धालु नौ दिनों का व्रत रखकर पूजा-अर्चना में लगे हुये हैं। आज कन्या भोज कराया गया, वहीं सीमावर्ती सोनभद्र के मॉ ज्वालामुखी मंदिर, मॉ कुण्डवासनी कुड़ारी एवं बरगवां के नजदीकी मॉ दुर्गा देवी, पोड़ी गांव के मॉ फूलमती मंदिर एवं वर्दी किला में स्थापित मॉ वर्देश्वरी में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने में जुटे थे। रामनवमी पर आज, मोरवा में निकलेगी शोभायात्रा, तैयारियां पूर्ण

रामनवमी के पावन अवसर पर मोरवा क्षेत्र में इस वर्ष भी शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर राम भक्तों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल दिन शुक्रवार 27 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे गाजे-बाजे और महावीरी ध्वज के साथ शहर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित रामजानकी मंदिर व पुरानी बाजार स्थित हनुमान मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। अम्बेडकर नगर स्थित राम जानकी मंदिर एवं मोरवा बाजार के हनुमान मंदिर से श्रद्धालु महावीरी ध्वज लेकर जय श्रीराम के जयकारों के साथ शोभायात्रा प्रारंभ करेंगे। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से होते हुए निर्धारित स्थलों पर पहुंचेगी, यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Next Post

चरक के सीवरेज चैंबर में मिली लाश

Thu Mar 26 , 2026
उज्जैन। जिला अस्पताल (चरक भवन) में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हडक़ंप मच गया। इमरजेंसी कक्ष के आसपास जो दुर्गंध फैल रही थी, कर्मचारियों ने आसपास खोजबीन की तो सीवरेज चैंबर में लाश पड़ी दिखाई दी। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि सुबह 10.30 बजे के […]

You May Like

मनोरंजन