शोहदे से परेशान होकर किशोरी ने किया सुसाइड, थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत बल्हवारा में कल शोहदे से परेशान होकर एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पीएम के बाद आज थाने के बाहर परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। आरोपी पर कार्यवाही और एफआईआर समेत उसकी गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजन माने और शव यात्रा अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुई। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उकसाने समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है मामला-

बरेला पुलिस ने बताया कि प्रमोद पटेल 41 वर्ष निवासी ग्राम बल्हवारा ने सूचना दी थी कि घर के अंदर लकड़ी की बल्ली में उसकी बेटी तनु पटेल ने साड़ी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस को प्रिंस के खिलाफ शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की जिसके चलते आरोपी के हौंसले बुलंद हो गए थे। टीआई अनिल पटेल ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि प्रिंस पटेल किशोरी को लगभग डेढ़ माह से परेशान कर रहा था। स्कूल आते जाते और फोन पर कॉल कर उसे लगातार परेशान कर रहा था जिससे बालिका परेशान हो गई थी। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Next Post

आदित्यपुरम के बालगृह से 2 नाबालिग फरार

Sat Jan 17 , 2026
ग्वालियर। महाराजपुरा थाना इलाके के आदित्यपुरम बालगृह से 2 नाबालिग कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गये। घटना के बाद बालगृह प्रबंधन और पुलिस की टीमें नाबालिग की तलाश में जुटी है। दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 12 वर्षीय और 15 वर्षीय बालक रात में बालगृह से […]

You May Like