
भोपाल। पिपलानी थाना पुलिस ने युवाओं और मजदूरों को नशे के इंजेक्शन देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस को भारी संख्या मे नशीले इंजेक्शन मिले, जिसे जब्त कर लिया गया. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन्जेक्शन सप्लाई के तार उत्तरप्रदेश से जुडे हैं. आरोपीगण मंहगे खर्च पूरा करने के लिए इंजेक्शन बेंचते थे. आरोपीगणो से पूछताछ के आधार पर भोपाल मे कई अन्य जगह पर दी दाबिश दी जाएगी.
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि रत्नागिरी तिराहे के पास जंबूरी मैदान गेट के सामने दो व्यक्ति अंधेरे में खड़े होकर नशीले इंजेक्शन बेच रहे हैं. दोनों आरोपियों को इंजेक्शन बेचते हुए पुलिस ने पकड़ा. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दक्ष यादव (32) और बल्लू कुचबंदिया (27) निवासी कैंची छोला बताया. आरोपीगणो कि तलाशी लेने पर उनके पास 2 एमएल क्षमता वाले 40 इंजेक्शन (कुल 80 एमएल नशीली दवा) पाए गए. साथ ही 5 सेट नीडल, जिनमें प्रत्येक में 10-10 नीडल थीं, कुल 50 नीडल बरामद की गईं.
