नेशनल हाईवे निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध

बुधनी। राष्ट्रीय राजमार्ग-146 के निर्माण कार्य को लेकर ग्राम होलीपुरा के ग्रामीणों ने विरोध जताया. मकानों और ढांचों को हटाने के लिए पहुंचे दल का ग्रामीणों ने विरोध किया. महिलाएं और पुरुष जेसीबी मशीनों के सामने खड़े हो गए, जिससे कार्यवाही रोकनी पड़ी.

ग्रामीणों के विरोध और बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रशासन को सूचना दी गई.एसडीएम दिनेश सिंह तोमर और एसडीओपी रवि शर्मा मौके पर पहुंचे.

ग्रामीणों ने अधिकारियों से कुछ दिनों की मोहलत मांगते हुए कहा कि वे स्वयं अपने घर और खलिहान हटाकर भूमि खाली कर देंगे. ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने तीन दिनों की मोहलत प्रदान की है. गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-146 बी को विकसित किया जा रहा है. इसके तहत होलीपुरा में भूमि अधिग्रहण किया गया था और ग्रामीणों को नोटिस भी जारी किए गए थे. लेकिन कुछ परिवारों द्वारा अब तक अपने ढांचे नहीं हटाए जाने के कारण प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी. एसडीएम डीएस तोमर ने बताया कि तीन दिन की मोहलत दी गई है, जिसके बाद वे स्वयं जगह खाली कर देंगे.

 

 

Next Post

तीन मेडीकल स्टोर के लायसेंस निरस्त

Thu Nov 27 , 2025
सीहोर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले की 5 मेडिकल दुकानों पर अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की गई है. 3 मेडिकल दुकानों मेसर्स राजा मेडिकल भैरूंदा, मेसर्स विजासन मेडिकल रेहटी, मेसर्स सोनम मेडिकल मालीबाया के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं तथा दुआ मेडिकल श्यामपुर एवं माहेश्वरी मेडिकल सीहोर […]

You May Like