​भिंड में बिजली गिरने से बुजुर्ग महिला और 4 बकरियों की मौत, शहर में भारी नुकसान

भिण्ड: भिण्ड शहर में तेज आंधी और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक वृद्ध महिला और चार बकरियों की मृत्यु हो गई, जबकि तेज हवाओं के कारण शहर में व्यापक नुकसान हुआ और पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही।पुलिस सूत्रों के अनुसार भिण्ड देहात थाना क्षेत्र के सदारीपुरा गांव में कल रात तेज आंधी और बारिश के दौरान एक महिला बकरियों को सुरक्षित स्थान पर बांध रही थी। इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से महिला और चार बकरियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।

जानकारी के अनुसार कल रात करीब नौ बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक चली बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में अनेक पेड़ और होर्डिंग गिर गए।अटेर रोड पर कांग्रेस नेता मनोज दैपुरिया के घर के सामने लगा जामुन का पेड़ टूटकर उनकी स्कॉर्पियो वाहन पर गिर गया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। शहर के कई हिस्सों में पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिर गईं।
आंधी के दौरान बिजली तारों में फॉल्ट आने से पूरे शहर में ब्लैकआउट की स्थिति बन गई। अनेक क्षेत्रों में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। आज सुबह भी लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से भिण्ड भीषण गर्मी की चपेट में था और कल दिन का तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली, हालांकि वातावरण में उमस बढ़ गई।

Next Post

किस्त लेने गए बैंक रिकवरी एजेंटों से मारपीट, 50 हजार रुपये लूटने का आरोप

Fri May 29 , 2026
दतिया: टू-व्हीलर वाहन की बकाया किस्त लेने गए बैंक रिकवरी एजेंटों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बड़ौनी थाना क्षेत्र के ग्राम घुघसी की बताई जा रही है, जहां आरोपियों ने बैंक कर्मचारियों के साथ बेरहमी से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर […]

You May Like