रीवा सड़क हादसे के विरोध में जैन समाज का मौन जुलूस,संत सुरक्षा प्रोटोकॉल की मांग

भोपाल। रीवा में आर्यिका संघ के साथ हुई सड़क दुर्घटना को लेकर सकल जैन समाज में भारी आक्रोश देखा गया। घटना के विरोध में भोपाल में समाजजनों ने काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला। चौक धर्मशाला में आयोजित सभा में मुनि संभव सागर महाराज ने कहा कि संत केवल समाज नहीं, बल्कि देश की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सुरक्षा के लिए तत्काल संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया जाना चाहिए।

मौन जुलूस चौक मंदिर से सुभाष चौक, सराफा, लखेरापुरा होते हुए सोमवारा पहुंचा, जहां विरोध सभा आयोजित की गई। समाज के लोगों ने रीवा हादसे को दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश बताया। महिलाओं ने निहत्थे संतों पर प्रहार, मानवता पर प्रहार जैसे संदेशों वाली तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। समाज ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

Next Post

रचना टॉवर में ईवी बाइक में लगी आग, पास खड़ी कार भी जली

Mon May 25 , 2026
भोपाल। राजधानी स्थित रचना टॉवर परिसर में आज एक ईवी बाइक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पास में खड़ी एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान परिसर में मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने […]

You May Like