पांढुरना:प्रदेश सरकार के मुखिया की अति महत्वाकांक्षी जन-विश्वास अभियान का शिविर मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के मंशानुरूप पांढुरना जिले में इस बार शुक्रवार को नहीं बल्कि एक दिन पहले गुरुवार को ही लगाकर इस अभियान की औपचारिकता पूरी कर लेंगे, जिसके विधिवत विभागीय आदेश भी जारी किए गए,जिससे अब जिले के अधिकारी कर्मचारी शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी तथा शनिवार एवं रविवार को शासकीय अवकाश के चलते इस प्रकार कुल तीन दिन की छुट्टी का लाभ उठा सकेंगे।
उल्लेखनीय हो कि प्रदेश की जनता को ही सर्वोपरि मानकर उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाकर परेशान ना होना पड़े इसलिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ही प्रति शुक्रवार अपने-अपने कार्यालयों के वातानुकूलित कक्ष से निकलकर जनता के बीच में जाकर उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कराने मुख्यमंत्री डां.मोहन यादव द्वारा जन-विश्वास अभियान का शुरूवात की है,सरकार ने मुख्यमंत्री की इस अति महत्वाकांक्षी योजना में किसी भी तरह की कौताही नहीं बरतने की सभी को हिदायत भी दी है,वहीं इस अभियान का शुभारंभ करने छिंदवाडा पहुंचे मुख्यमंत्री के संज्ञान में हितग्राहियों को शासन की योजना के लाभ से वंचित रखने की बात संज्ञान में आते इन्होंने आँन द स्पांट जिला चिकित्सा अधिकारी,तहसीलदार,पटवारी,आदि को निलंबित कर दिया है।
छिंदवाड़ा की कार्यवाही का पूरे प्रदेश में दिखा असर
मुख्यमंत्री द्वारा छिंदवाड़ा में की गई कार्यवाही को देख पूरे प्रदेश के सरकारी मशीनरी समझ चुकी है कि सरकार मुख्यमंत्री के इस महत्वाकांक्षी जन-विश्वास अभियान में कोई भी कोताही स्वीकार नहीं करेंगी,इसलिए तो पिछले माह अगस्त के अंतिम शुक्रवार को रक्षाबंधन की छुट्टी आने पर अधिकारियों ने दूसरे दिन शनिवार को भी शासकीय अवकाश होने के बावजूद अपनी कलाई पर राखी बांधने घर नहीं जाकर अपने-अपने जिले,तहसील,ब्लाक के गावों में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर संवाद कर उनकी समस्याएं सून त्वरित निराकरण भी किया।
अब एक दिन बाद नही,एक दिन पहले ही निभाई जाएंगी औपचारिकता
चाहे लोगों की समस्याओं का समाधान हो या ना हो,लेकिन शासकीय अधिकारी,कर्मचारियों को बिना गैर हाजरी के पूरे माह का वेतन मिलने के साथ ही अधिक से अधिक छुट्टियों का भी लाभ मिल जाए,इसके लिए विभागीय अधिकारी सरकारी नियम या मुखिया के आदेश को भी तोड़ मरोड़ कर कोई ना कोई रास्ता निकाल ही लेते है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के अति महत्वाकांक्षी जन-विश्वास अभियान में भी दिखाई दे रहा है,अधिकारियों ने बड़ी ही चालाकी से अधिकारी,कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी का लाभ मिल सके इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा जन-विश्वास शिविर शुक्रवार को लगाए जाने के फरमान के विपरीत एक दिन पहले गुरुवार 3 सितंबर को ही शिविर लगाकर इस अभियान की खानापूर्ति कर लेंगे,जिससे सभी शासकीय अधिकारी,कर्मचारी शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी तथा शनिवार, रविवार को शासकीय अवकाश इस प्रकार कुल तीन दिन की छुट्टी का लाभ उठा सकेंगे।
पांढुरना,सौसर के ग्रामों में गुरुवार को लगेगा शिविर
विभागीय सूत्रों की माने तो प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के इस महत्वाकांक्षी जन-विश्वास अभियान को शुक्रवार को कराए जाने के मंशा के विपरीत पांढुरना जिले में गुरुवार 3 सितंबर को करने के विधिवत आदेश जारी किए गए है,जिसके तहत 3 सितंबर को पांढुरना विकासखंड के ग्राम घोघरी एवं गोविंदपुर ग्राम तथा सौसर विकासखंड के ग्राम खुटाम्बा,नौथल ग्राम पांगडी,सितापार एवं सूर्याबुर्या ग्राम में विभागीय अधिकारियों को पहुंच ग्रामीणों से संवाद करते हुए त्वरित निराकरण करने के आदेश जारी किए गए है।
