शहडोल: बाणसागर डैम के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बांध के छह रेडियल गेट खोल दिए गए हैं। 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे से सभी छह गेट दो-दो मीटर तक खोलकर स्पिलवे के माध्यम से सोन नदी में 2454 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।
बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद सोन नदी के आसपास के क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा सकती है।
