जगशेर सिंह खंगुरा ने बॉयज़ सिंगल्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता

काहिरा, 16 अक्टूबर (वार्ता) मिस्र के काहिरा में चल रही बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में, जगशेर सिंह खंगुरा ने बॉयज़ सिंगल्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें इंडोनेशिया के रादित्या बायु वर्धना से हार का सामना करना पड़ा।
पहला गेम हारने के बाद खंगुरा ने वापसी की और मैच को निर्णायक गेम (डिसाइडर) तक पहुँचाया, लेकिन वर्धना का आक्रामक खेल भारतीय खिलाड़ी पर भारी पड़ा। 49 मिनट तक चले इस मुकाबले में खंगुरा को 6-15, 15-13, 3-15 से हार मिली।
इंडिविजुअल चैंपियनशिप में यह भारत का सातवाँ ब्रॉन्ज़ मेडल है। इसके साथ ही, भारत के कुल पदकों की संख्या 13 हो गई है, जिसमें एक गोल्ड और पाँच सिल्वर मेडल शामिल हैं।

.....

Next Post

ट्विशा शर्मा डेथ केस: सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में ट्रायल पर लगाई रोक

Fri Oct 16 , 2026
जबलपुर: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार को नया न्यायिक मोड़ आ गया। मृतिका ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने भोपाल में चल रहे मामले को स्थानांतरित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर पिटीशन दायर की है। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम […]

You May Like

Play sound