मक्सी में एनएच-52 स्थित कनासिया नाका बायपास पर रविवार सुबह करीब 5 बजे निर्माणाधीन पुल के पास सड़क हादसा हो गया। इंदौर से मां बगलामुखी के दर्शन करने जा रहे चार लोग बाइक से यात्रा कर रहे थे। हादसे में दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, बाइक सवार सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक के आगे की गई बैरिकेडिंग से टकरा गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल घायलों की पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है।
Next Post
राष्ट्रीय बधिर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भोपाल में खिलाड़ियों का चयन आज
Sun Oct 11 , 2026
भोपाल:आगामी राष्ट्रीय बधिर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए रविवार को भोपाल में एथलेटिक्स चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भोपाल बधिर संगठन (BDA) के तत्वावधान में मध्य प्रदेश बधिर क्रीड़ा समिति (MPDSS), इंदौर के मार्गदर्शन में यह आयोजन टीटी नगर स्थित […]

You May Like
-
2 years ago
चंबल के बीहड़ से करीब 17 सौ ट्रॉली डंप
-
9 months ago
जंगली सुअर का मांस जब्त, तीन गिरफ्तार