नानाजी ने विविध क्षेत्रों में हजारों लोगों को गढ़ने का कार्य किया:डॉ. यादव

सतना। भारत रत्न नानाजी देशमुख के निर्वाण के 16 वर्ष पूर्ण होने पर उनकी 16वीं पुण्यतिथि पर 25 से 27 फरवरी तक दीनदयाल परिसर में पांच अलग-अलग सम्मेलन व संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। जिसका सामूहिक उद्घाटन सत्र बुधवार को विवेकानन्द सभागार में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के वर्चुअल उद्बोधन से हुआ।

आभाषी माध्यम पर भोपाल से संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रोत्थान के लिए अपने जीवन को समर्पित करने वाले श्रद्धेय नाना जी को उनकी 16वीं पुण्यतिथि पर अपने श्रद्धा पुष्प अर्पित करता हूं। नाना जी ने विविध क्षेत्रों में हजारों लोगों को गढ़ने का काम किया है, उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र में बहुत ही उन्नतशील काम खड़ा किया है। नानाजी ने चित्रकूट के उत्थान में कई कार्य किए, उन्होंने कृषि, शिक्षा, अनुसंधान, रोजगार, स्वास्थ और स्वावलम्बी बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र मे बहुत बड़ा कार्य किया है। उनके सभी कार्यों को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से नमन करता हूं और इस महत्वपूर्ण समाजोपयोगी आयोजन के लिए आयोजक मंडल को शुभकामना देता हूं। उद्घाटन सत्र का संचालन करते हुए दीनदयाल शोध संस्थान के सीईओ श्री अमिताभ वशिष्ठ ने तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। कृषि विज्ञान केंद्र चित्रकूट के प्रमुख डॉ राजेंद्र सिंह नेगी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर सतना सांसद गणेश सिंह, नीमच मानसा के विधायक माधव मारु, बड़ा मठ के महंत वरुण प्रपन्नाचार्य महाराज, गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ रामनारायण त्रिपाठी, सुदामा कुटी के महंत राम लखन दास महाराज, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो आलोक चौबे, जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शिशिर पांडे, जिला पंचायत चित्रकूट के अध्यक्ष अशोक जाटव, जिला पंचायत सतना के अध्यक्ष रामखेलावन कोल, बांदा चित्रकूट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, तुलसी शोध संस्थान की निदेशक श्रीमती मंजूषा चौधरी, नगर पंचायत चित्रकूट की अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल, कलेक्टर सतना सतीश कुमार एस, एसपी सतना हंसराज सिंह एवं दीनदयाल शोध संस्थान के कोषाध्यक्ष वसंत पंडित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Next Post

कोतवाली पुलिस ने पकड़ा हजारों का जुआ

Wed Feb 25 , 2026
दमोह। थाना कोतवाली पुलिस ने जुआ फड़ के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 50,700 रुपये नगद व 52 ताश पत्ते जब्त किए हैं. दमोह जिले में पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक एच आर पांडे के मार्गदर्शन में 24 फरवरी 2026 […]

You May Like