
दमोह। थाना कोतवाली पुलिस ने जुआ फड़ के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 50,700 रुपये नगद व 52 ताश पत्ते जब्त किए हैं. दमोह जिले में पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक एच आर पांडे के मार्गदर्शन में 24 फरवरी 2026 को यह कार्रवाई की गई.निरीक्षक मनीष कुमार थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में एएसआई अलजार सिंह, प्रआ महेश, अभिषेक,आ.नरेंद्र सहित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चरयाई क्षेत्र में दबिश दी. मौके पर कुछ लोग जुआ खेलते पाए गए, जिनसे कुल 50,700 रुपये नगद और 52 ताश पत्ते बरामद किए गए. सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 177/2026 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है,पकड़े गए आरोपितों में मदन रैकवार, कोमल रैकवार, गुम्मू उर्फ गोपाल खटीक, राजू उर्फ काली रैकवार, राकेश रैकवार व अनतराम चौरसिया पर कार्रवाई में निरीक्षक मनीष कुमार सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही. पुलिस ने जिले में जुआ व अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान जारी रखने की बात कही है.
