दमोह। श्री गणेश जी की स्थापना व तीज के त्यौहार को लेकर बाजार में खासी रौनक बनी हुई है। दमोह शहर के घंटाघर सहित अन्य बाजारों में जमकर खरीदारी की गई और भीड़भाड़ का माहौल देखा गया।
महिलाओं ने रखा तीज का व्रत
बता दें कि तीज का पर्व भगवान भोले बाबा और मां पार्वती को समर्पित है, जिसे महिलाओं द्वारा रखा जाता है। यह पर्व विशेष माना जाता है। इस पर्व में दिनभर व्रत रखा जाता है। रात्रि में फुलेरा बांधकर पूजा-अर्चना की जाती है, साथ ही पूरी रात जागरण कर भजन-कीर्तन किए जाते हैं।
कल होगी श्री गणेश जी की स्थापना, 12 दिन विराजमान होंगे इस बार गणेश जी
साथ ही कल 14 सितंबर, दिन सोमवार को भगवान श्री गणेश जी की स्थापना भी की जाएगी। बाजार में चारों ओर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा लेने के लिए तहसील ग्राउंड सहित अन्य स्थानों पर भीड़भाड़ जैसा माहौल बना हुआ है। इस बार श्री गणेश भगवान 12 दिन तक विराजमान होंगे। भगवान श्री गणेश जी की शानदार स्थापना के उपरांत प्रतिदिन उनकी आरती की जाएगी। शहर और जिले में चारों ओर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
गणेश चतुर्थी पर किन राशियों पर मेहरबान होंगे गजानन, ज्योतिषाचार्य से जानिए अपनी राशि का फल
पंडित राहुल शास्त्री ने बताया ज्योतिष के अनुसार, गणेश चतुर्थी का दिन मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा, जिससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर होगा एवं समाप्ति 15 सितंबर को सुबह 07 बजकर 44 मिनट पर होगी।
– गणेश पूजन मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 02 मिनट से दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक।
– चंद्र दर्शन से बचने का समय: सुबह 09 बजकर 06 मिनट से रात 08 बजकर 04 मिनट तक बताया गया है।
हरतालिका तीज जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त, व्रत विधि व शुभ संयोग
आज हरतालिका तीज का व्रत इस वर्ष,14 सितंबर 2026 सोमवार को रखा जाएगा। यह व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए किया जाता है। सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की मंगलकामना के लिए श्रद्धापूर्वक यह व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएं मनचाहे जीवन साथी की कामना से हरतालिका तीज का व्रत करती हैं।प्रदोष काल पूजा मुहूर्त: शाम 06:28 बजे से रात्रि 08:47 बजे तक व संपूर्ण रात्रि जागरण रहेगा।
