तीन नाबालिग चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

इंदौर। घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इन प्रयासों के चलते तीन नाबालिग आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार करते हुए पुलिस को चोरी गया माल सौंपा, जिसमें सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी के पेंडल, अंगूठी, दो जोड़ पायल, व बिछिया सहित अन्य आभूषण बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, आरोपियों ने थाना बाणगंगा क्षेत्र से दो मोटरसाइकिलें (बजाज पल्सर एवं सीडी डीलक्स) चोरी करने की बात भी स्वीकार की।

शाम को पुलिस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करेगी।

Next Post

गर्मी में हो सार्वजनिक पेयजल की व्यवस्था

Sun Apr 13 , 2025
आलीराजपुर। शहर में इस भीषण गर्मी में सार्वजनिक जगहों पर पीने के पानी की व्यवस्था ना होने से जिला मुख्यालय पर लोगो और बाहर से आने वाले यात्रियों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं, इस बार गर्मी भी इस कदर हैं कि सुबह 10 बजे ही भयंकर गर्मी […]

You May Like