जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत लड़ोई निवासी युवक के खाते से 1.40 लाख रूपए निकाल लिए गए । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गुड्डूलाल काछी 47 वर्ष निवासी ग्राम लड़ोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पैसों की आवश्यकता होने से बैंक गया तो पता चला उसके खाते में रूपये नहीं थे, उसका बैंक खाता सेंट्रल बैंक शाखा मझौली में है लगभग 1 साल पहले पत्नी की सर्प के काटने से मौत हो गयी थी, जिससे शासन की ओर से उसके खाते में 4 लाख रूपये आये थे उसे फसल के लिये रूपये की जरूरत पडऩे पर 50 हजार रूपये पूर्व में निकाल लिया था। कुछ महिने बाद बेटे रीतेष ने सलाह पर सेंट्रल बैंक में 2 लाख रूपये की एफडी कराया था तथा खाता में लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये शेष बचे हुये थे उन्हीं रूपयों से सितम्बर में रूपये निकालने बैंक गया था जो उसके खाते में पैसे नहीं थे बैंक से स्टेटमेंट निकालने पर पता चला अज्ञात ने 1 लाख 40 हजार 800 रूपये यूपीआई के माध्यम से निकाल लिये हैं।
