
हटा/दमोह। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हटा जनपद पंचायत के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता हटा एसडीएम राकेश मरकाम ने की। इस दौरान आगामी 15 अगस्त के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।बैठक में जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल, जनपद उपाध्यक्ष राजकुमारी छिरोलया, हटा एसडीओपी कृष्णपाल सिंह, जनपद सीईओ संजीव गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष सौरभ नेमा सहित प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।बैठक में झंडावंदन, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्थाओं सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को अपने-अपने दायित्व समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
