ठंडी का सितम, पारा 7 डिग्री तक लुढ़का 

जबलपुर। शनिवार की सुबह ठंडी का सितम बढ़ गया। सुबह कोहरे के साथ हुई पारा 7 डिग्री तक लुढ़का। दिन भर सर्दी हवाएं चली। हालांकि धूप से राहत रही। गुनगुनी धूप लोग लेते हुए रहे। शाम ढलते ही फिर ठंडी हवाएं चल पड़ी जो लोगों को सताती रही।

मौसम विभाग के मुताबिक साउथ-वेस्ट ईरान और आस-पास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में अब सेंट्रल ईरान और आस-पास के इलाकों में है और माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। उत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर लगभग 194 किमी घंटा की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही है। एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 25 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

Next Post

धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा

Sat Dec 20 , 2025
जबलपुर। कटंगा रोड स्थित हवाबाग कॉलेज के पीछे नेत्रहीन छात्रों का धर्मांतरण कराने का आरैप लगाते हुए हिंदूवादी संगठनों की हंगामा मचाया। वहीं पुलिस का कहना है कि त्योहार के चलते खाना -पीना कराने बच्चों को चर्च में लाया गया था। अब तक धर्मांतरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई […]

You May Like