भाजपा में महिलाओं की भागीदारी सबसे आगे: राधा

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली कार्यालय में आज संस्मरण पखवाड़ा के तहत एक विशाल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री राधा सिंह उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा तथा सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की । विशेष अतिथि के रूप में जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव, सीडा अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, पूर्व विधायक रामलल्लू बैस, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमवती खैरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री सीमा जायसवाल, बरगवां नगर परिषद की अध्यक्ष प्रमिला वर्मा और चितरंगी जनपद अध्यक्ष सिया दुलारी साकेत मुख्य रूप से उपस्थित मंच पर आसीन रहे।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री राधा सिंह ने अपने ऊर्जावान उद्बोधन में संगठन में महिलाओं के बढ़ते प्रतिनिधित्व पर गर्व जताते हुए मंत्री राधा सिंह ने कहा भाजपा एकमात्र ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी है जिसने न केवल राजनीति और संगठन में, बल्कि देश और राज्य के विकास में भी महिलाओं की भागीदारी को सबसे आगे रखा है। वहीं सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि आज भाजपा का जो विशाल वटवृक्ष हमें दिखाई दे रहा है, उसकी नींव और बीज हमारे पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ही रोपा था। साथ ही जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इधर जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह ने स्वागत भाषण दिया और 23 जून से चल रहे सांगठनिक कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट साझा की।

.....

Next Post

भितरवार नगर परिषद की बैठक में पार्षद ने दिया इस्तीफे का अल्टीमेटम

Mon Jul 6 , 2026
ग्वालियर: भितरवार नगर परिषद की बैठक में बीजेपी पार्षद ने हंगामा करते हुए अल्टीमेटम दिया है कि वे दो माह बाद इस्तीफा दे देंगे और परिषद के काले कारनामों को मीडिया के सामने रखेंगे। पार्षद का बैठक में जमकर दर्द छलका। परिषद की बैठक में वार्ड 9 के पार्षद सुमत […]

You May Like