![]()
कौशांबी। फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली ‘देहाती मैडम’ यशोदा लोधी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा द्वारा उनका वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करने के बाद वह चर्चा में आ गईं।
यशोदा ने बताया कि खेत में शूट किए गए वीडियो को प्रियंका के शेयर करने की उन्हें उम्मीद नहीं थी। उसी दिन उनके 4 लाख फॉलोअर्स पूरे हो गए। उन्होंने कहा कि खेतों में काम करने वाली गांव की लड़की का कंटेंट ग्लोबल स्टार तक पहुंचना बेहद खास पल है।
यूपी के कौशांबी जिले के लोधन के पुरवा की रहने वाली यशोदा बचपन में पंजाब के लुधियाना में पली-बढ़ीं और 12वीं तक पढ़ाई की। उन्होंने दूसरों के वीडियो सुनकर खुद अंग्रेजी सीखी और 26 दिसंबर 2023 को ‘इंग्लिश विद देहाती मैडम’ चैनल शुरू किया। एक महीने में चैनल मोनेटाइज हो गया।
