मैडिसन कीज को हराकर इगा स्वियाटेक मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में

मैड्रिड, (वार्ता) पोलैंड की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियाटेक ने पहले सेट में हारने के बाद वापसी करते हुए अमेरिका मैडिसन कीज को हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बना ली है।

स्वियाटेक ने बुधवार को खेले गये मुकाबले के पहले गेम 0-6 से हराने के बाद शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 6-3 और 6-2 से जीतकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

मैच के बाद पोलैंड की स्वियाटेक ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो यह मेरे द्वारा खेले गए अब तक के सबसे अजीब मैचों में से एक था।”

स्विएटेक का अंतिम चार में मुकाबला अमेरिका की दिग्गज कोको गॉफ से होगा। गॉफ ने हमवतन मीरा एंड्रीवा को 7-5, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

Next Post

हॉकी के सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिवर में 40 खिलाड़ियों का हुआ चयन

Fri May 2 , 2025
बेंगलुरु, (वार्ता) हॉकी इंडिया ने गुरुवार को बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में चल रहे सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 40 सदस्यीय दल तक सीमित कर दिया है। 25 अप्रैल को शुरू हुए इस शिविर में 54 संभावित खिलाड़ी शामिल थे। एक सप्ताह के आंकलन के […]

You May Like