सतना: अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने स्थित घर में दबिश देते हुए पुलिस ने 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद कर लिया। जब्त गांजे की कीमत 2 लाख 8 जहर रु आंकी गई । वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना मिली की बाबूपुर अंग्रेजी शराब दुकान के सामने राजेश प्रजापति अपने घर के पोर्च में अवैध गांजा रखा हुआ है, बिक्री करने के फिराक में है।
मुखबिर की सूचना पर तत्काल पुलिस रवाना होकर मुखबिर के बताए हुए स्थान पर पहुँचकर घेराबंदी की, जहाँ पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे घेराबंदी करके पकडा गया व पकडकर अभिरक्षा में लेकर कार्यवाही करते हुए नाम पता पूछा गया जिसने अपना नाम राजेश प्रजापति पिता छोटे प्रजापति उम्र 25 वर्ष निवासी बाबूपुर अंग्रेजी शराब दुकान के सामने का होना बताया।
संदेही से उसके घर के पोर्च में रखे सफेद बोरी एवं बैग के बारे मे पूँछा गया जो गांजा होना बताया। पुलिस द्वारा मौके पर धारा 08/20 बी एन डी पी एस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 10 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त कर लिया गया। जिसकी कीमत 02 लाख 08 हजार रु आंकी गई ।
