संवाद कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद पर हुए व्याख्यान

ग्वालियर: जन अभियान परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस से संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं बाणिज्य महाविद्यालय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आनन्द करारा ने कहा स्वामी विवेकानंद जी भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे एमएलबी कॉलेज के प्राचार्य हरीश अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने ईश्वरीय शक्ति के साथ भारत के ग्राम विकास को लेकर सर्वधर्म सभा शिकागो में अपनी बात रखकर विश्व को अचंभित कर दिया। स्वागत भाषण जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ ने दिया।इस अवसर पर जिला समन्वयक धर्मेन्द्र कुमार दीक्षित, विकास खण्ड समन्वयक अधिकारी भितरवार मनोज दुबे, डबरा घनश्याम रायपुरिया, मुरार प्रीति वाजपेयी व घाटीगांव विनोद शर्मा मौजूद थे।कार्यक्रम में जिले की नवांकुर, प्रस्फुटन समितियों, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं, परामर्शदाताओं स्वैच्छिक संगठनों की सहभागिता बड़ी संख्या में हुई।

Next Post

रेत ठेकेदार के लोगों द्वारा क्षेत्रमें फैलाईजा रही दहशत

Mon Jan 20 , 2025
अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरोध में सौंपा ज्ञापन जयसिंहनगर (शहडोल): थाना जयसिंहनगर क्षेत्र में स्वीकृत रेत खदान की टीपी परिवहन पास से पूरे क्षेत्रमें अवैध रेत का उत्खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। रेत परिवहन के वाहन अंधाधुंध रफ्तार से दौड़ाए जाते हैं। जिस कारण विगत 18 […]

You May Like