अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरोध में सौंपा ज्ञापन
जयसिंहनगर (शहडोल): थाना जयसिंहनगर क्षेत्र में स्वीकृत रेत खदान की टीपी परिवहन पास से पूरे क्षेत्रमें अवैध रेत का उत्खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। रेत परिवहन के वाहन अंधाधुंध रफ्तार से दौड़ाए जाते हैं। जिस कारण विगत 18 जनवरी 2025 को ग्राम जमुनार में मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों की रेत लेनेजा रहे हाईवा की टक्करसे 1 व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौतहो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया । इसके अतिरिक्त स्वीकृत खदानक्षेत्र में नियमविपरीत बड़े-बड़े मशीनों से रेत का उत्खनन कर नदी के सीने को छलनी किया जा रहा है तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचा जाता है।
उत्खननकारियों के उक्त अवैध कृत का जागरूक लोगों द्वारा विरोध करने पर ठेकेदार के व्यक्ति हथियार लेकर लोगों को धमकाते हैं । उक्त लोगों का कोई पता नहीं जानता है, किसी भी समय अप्रिय घटना घटित कर फरार हो सकतेहैं। जिन्हें ढूंढ पाना मुश्किल हो जाएगा। जयसिंहनगर क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग द्वारा उपरोक्त अवैध कृत्य पर रोक लगाए जाने का ज्ञापन पुलिस थाना प्रभारी जयसिंहनगर को सौंपा गया। तथा मांग की गई है रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाए जाते हुए रेत ठेकेदार के कर्मचारीयो का नाम स्थाई पता क्षेत्र में रहने का स्थान प्रत्येक व्यक्तियांे के कार्य सार्वजनिक कराया जावे। थाना क्षेत्र के मसीरा तथा भाटिगमा घाट पर रेत का नियमों के विपरीत अवैध उत्खनन ठेकेदारों के गुर्गाें द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा है। लेकिन स्थानीय प्रशासन तथा खनिज अमला मूक दर्शक बना हुआ है।
