शासकीय हाईस्कूल में बुजुर्ग ने लगाई फांसी 

जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत डगडगा हिनौता अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल में बरगद के पेड़ के सहारे बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह जितेन्द्र झारिया 27 वर्ष निवासी ग्राम डगडगा हिनौता ने सूचना दी कि वह ड्रायवरी का काम करता है सुबह मोहल्ले के संतोष गोटिया एवं मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रमेश झारिया शासकीय हाईस्कूल में बरगद के पेड़ पर फांसी लगा लिया है वह जाकर देखा उसके बड़े पापा रमेश झारिया 55 वर्ष शासकीय हाईस्कूल के बरगद के पेड़ पर फांसी लगा कर लटके थे,रमेश झारिया का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

Next Post

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बयान दें मोदी : कांग्रेस

Sun Jul 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बयान देने की मांग करते हुए कहा है कि पूरे प्रकरण की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जानी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस संचार […]

You May Like