सीहोर। इंदौर में गत दिनों हुई दूषित जल की सप्लाई के कारण नपाने नागरिकों को शुद्ध जल मिले इसके लिए पेयजल सप्लाई पाइप लाइन आदि में लीकेज आदि की समस्या का तत्काल समाधान करने की बात कही है. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने नागरिकों से अपील की है कि अगर दूषित पेयजल की समस्या की जानकारी तत्काल मेरे नंबर अथवा नपा में प्रदान की जाए. इसका त्वरित समाधान किया जाएगा. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहाकि नागरिकों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. स्वच्छ पेयजल व्यवस्था को लेकर नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाया है. शनिवार को हाउसिंग बोर्ड रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान सप्लाई लाइन लीकेज मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य रोकने की पहल की गई थी, इसके अलावा सड़क निर्माण सहित अन्य समस्याओं को देखते हुए हर वार्ड में नपा अमले के द्वारा टीम बनाकर निगरानी रखी जा रही है. नागरिकों के द्वारा जहां पर भी दूषित पानी की शिकायत मिलेगी, तत्काल समाधान किया जाएगा. उन्होंने क्षेत्रवासियों से शिकायत दर्ज कराने की अपील की.
