निजी हॉस्टल में चल रहा था जुआ का अड्डा, 23 गिरफ्तार

इंदौर: भंवरकुआ क्षेत्र के गणेश नगर स्थित एक निजी हॉस्टल में लंबे समय से संचालित हो रहे जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर 23 युवकों को रंगेहाथों पकड़ा है. मौके से बड़ी मात्रा में नकदी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है. क्षेत्र में छात्र-छात्राओं की अधिक संख्या को देखते हुए पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है.भंवरकुआ थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि पुलिस की टीम ने देर शाम हॉस्टल परिसर में दबिश दी. पुलिस को पूर्व से ही यहां जुआ संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. कार्रवाई के दौरान कमरे के भीतर ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए 23 युवक मिले, जिन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया. पुलिस के अनुसार यह जुआ अड्डा भोला कोचले, हरिओम जादौन और समाधान झुमड़े द्वारा संचालित किया जा रहा था. जांच में सामने आया है कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को यहां बड़े स्तर पर जुआ की बैठक सजती थी. रविवार होने के कारण अधिक संख्या में लोग मौजूद थे.

इन आरोपियों को पकड़ा रंगे हाथ
कार्रवाई के दौरान राकेश झाकरे, रितेश राठौर, पवन पंवार, राजेश नरवरिया, सुनील रमेश राठौर, सुनील जगदीश राठौर, अनिल राठौर, विक्रम राठौर, भरत नाथ, रमेश यादव, मुकेश राठौर, श्याम सुनाने, भरत राठौर, श्यामलाल, मुकेश कौशल, कपिल यादव, राकेश पंवार, हिम्मत सिंह और उमेश तंवर सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े पांच लाख रुपए नकद, छह मोटरसाइकिल और 26 मोबाइल फोन जब्त किए हैं. प्रारंभिक जांच में अधिकांश आरोपी नौकरीपेशा बताए गए हैं, जो अवकाश के दिन जुआ खेलने के लिए एकत्रित हुए थे. सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

जूनी इंदौर ब्रिज के पास से भी तीन जुआरी पकड़े
थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि जूनी इंदौर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जूनी इंदौर ब्रिज के पास दबिश देकर ऐजू उर्फ अरबाज उम्र 37 साल निवासी गुलजार कॉलोनी, वसीम उम्र 32 साल निवासी नूरी नगर तथा शाहनवाज उम्र 35 साल निवासी गुलजार कॉलोनी को ताश पर दांव लगाते पकड़ा. आरोपियों के कब्जे से 1 हजार रुपए नकद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए. तीनों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की

Next Post

पिकनिक मनाने गया बीए का छात्र मुहाड़ी फॉल में डूबा

Tue Feb 24 , 2026
इंदौर: खुड़ैल क्षेत्र में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए 20 वर्षीय छात्र की कुंड में डूबने से मौत हो गई. घटना देर शाम की होने के कारण रात में रेस्क्यू संभव नहीं हो पाया. सोमवार सुबह ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा […]

You May Like