पिकनिक मनाने गया बीए का छात्र मुहाड़ी फॉल में डूबा

इंदौर: खुड़ैल क्षेत्र में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए 20 वर्षीय छात्र की कुंड में डूबने से मौत हो गई. घटना देर शाम की होने के कारण रात में रेस्क्यू संभव नहीं हो पाया. सोमवार सुबह ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.खुड़ैल थाना पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय सूरज पिता अशोक कुशवाह अपने मित्रों के साथ मुहाड़ी फॉल घूमने गया था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया.

साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पर अंधेरा होने के कारण रात में सर्च अभियान नहीं चलाया जा सका. सुबह स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से कुंड में तलाश की गई और शव को बाहर निकाला गया. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस के मुताबिक सूरज मूल रूप से मुरैना का निवासी था और इंदौर में किराए के मकान में रहकर बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था. परिजनों ने बताया कि उसके पिता मजदूरी करते हैं. परिवार में पहले ही सबसे छोटे भाई की मृत्यु हो चुकी है, ऐसे में सूरज की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

शराब के पैसे नहीं देने पर कार में तोड़फोड़ व मारपीट

Tue Feb 24 , 2026
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में देर रात युवक से शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट और कार में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि देर रात करीब 2.30 बजे स्कीम नम्बर 78 में रहने वाले […]

You May Like