
पन्ना। जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र मिढासन नदी के बरोहा घाट में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की लाश मिली है। घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत अमानगंज पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक की पहचान संत कुमार अहिरवार पिता गिरधारी लाल (22) निवासी ग्राम गड़ोखर के रूप में की गई। बताया गया कि एक दिन पूर्व शनिवार से भैंस चराने के लिए घर से निकला था। मगर घर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने मामले में अमानगंज थाना में गुमसुदगी दर्ज कराई थी। अब युवक की लाश मिली है जिससे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर गर्म हो गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
