अभद्र टिप्पणी: वायरल वीडियो का आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे

इंदौर. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खजराना में रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. डी-कंपनी से संबंध होने का दावा कर एक वरिष्ठ राजनीतिक हस्ती के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करने वाले इस युवक को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम ने वायरल होने से पहले ही चिन्हित कर लिया था. बाद में खजराना और लसुड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया.

डीसीपी जोन-2 हंसराज सिंह के मार्गदर्शन में एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह और एसीपी कुंदन मंडलोई के निर्देशन में थाना प्रभारी खजराना मनोज सिंह सेंधव ने एक कार्ययोजना तैयार की थी. इसका उद्देश्य था सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा, भड़काऊ बयानबाजी और अवैधानिक गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान और कार्रवाई. इस क्रम में लगातार निगरानी के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति खुद को डी-कंपनी से जुड़ा बताते हुए एक वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्ति के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करता नजर आया. वीडियो की तकनीकी जानकारी के बाद आरोपी की पहचान रहमत पटेल निवासी गोया रोड, खजराना के रूप में हुई थी, पुलिस की जांच में सामने आया कि वीडियो तुलसी नगर पिपलियाकुमार, लसुड़िया क्षेत्र में स्थित उसकी खुद की जमीन पर बनाया था, इसके बाद पुलिस ने बुधवार 2 जुलाई को लसुड़िया थाने में आरोपी रहमत पटेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की थी. पुलिस की पूछताछ में आरोपी रहमत ने स्वीकार किया कि उसने गुस्से में मानसिक संतुलन खो बैठने के चलते यह टिप्पणी की. उसने भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने का आश्वासन भी दिया है.

Next Post

बालिका गृह का निरीक्षण: बच्चियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

Sat Jul 12 , 2025
इटारसी।नर्मदापुरम के एडीएम डी.के. सिंह के नेतृत्व में विशेष निरीक्षण दल ने इटारसी स्थित मुस्कान बालिका गृह का दौरा किया। दल में महिला बाल विकास अधिकारी ललित कुमार डेहरिया, बाल संरक्षण अधिकारी आशु पटेल, बाल कल्याण समिति सदस्य एवं समाजसेवी शामिल रहे। बच्चियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और पुनर्वास व्यवस्थाओं […]

You May Like