नेपाल में हुए विरोध प्रदर्शनों में 51 लोगों की मौत की पुष्टि: पुलिस

काठमांडू, 12 सितंबर (वार्ता) नेपाल में गत सोमवार से शुरु हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गयी है।

काठमांडू पोस्ट ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि नेपाल पुलिस के सह-प्रवक्ता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश थापा ने शुक्रवार को बताया कि मरने वालों में 47 नेपाली नागरिक, तीन पुलिसकर्मी, एक भारतीय नागरिक शामिल हैं। मृतकों में से 36 के शव महाराजगंज स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में रखे गये हैं। यहां इन शवों का पोस्टमार्टम हुआ था।

Next Post

जेल में बंद पूर्व अमेरिकी सीनेटर की पत्नी को रिश्वतखोरी के आरोप में साढ़े चार साल की जेल

Fri Sep 12 , 2025
न्यूयॉर्क, 12 सितंबर (वार्ता) अमेरिका में 11 साल की जेल की सजा काट रहे पूर्व अमेरिकी सीनेटर बॉब मेनेंडेज़ की पत्नी नादिन मेनेंडेज़ को गुरुवार को एक अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार योजना में शामिल होने के आरोप में साढ़े चार साल की जेल की सजा सुनाई गई। यह जानकारी न्यूयॉर्क के दक्षिणी […]

You May Like