भाकपा के जिला परिषद सदस्य मकसूद खान दिवंगत

ग्वालियर । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ग्वालियर जिला परिषद सदस्य एवं जीवनपर्यंत किसान, मजदूर , मेहनतकश जनता के हितों के संरक्षण के लिए संघर्षरत रहे मकसूद खान का आज निधन हो गया। उनके जनाजे को सेवानगर स्थित निवास से दोपहर 2:30 बजे नूरगंज कब्रिस्तान ले जाकर ससम्मान सुपुर्दे खाक किया गया। अंतिम संस्कार के समय मध्य प्रदेश राज्य पार्टी की ओर से राज्य कार्यकारिणी सदस्य कौशल शर्मा एडवोकेट एवं ग्वालियर जिला पार्टी की ओर से अनवर खान सचिव नगर कमेटी ग्वालियर, अब्दुल शाहीद सचिव नगर कमेटी लश्कर, जालम सिंह जिला परिषद सदस्य ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया ।

Next Post

RPF के सहयोग से पुलिस ने पकड़ा गांजा

Fri Mar 28 , 2025
इटारसी। सिटी पुलिस ने आरपीएफ के सहयोग से ठंडी पुलिया के पास बारह बंगला क्षेत्र से करीब सवा लाख रुपए कीमत का गांजा जब्त करके आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गांजे का वजन 5 किलो 834 ग्राम है।पुलिस के अनुसार आरोपी ठंडी पुलिया के पास थे। […]

You May Like