सूरज प्रताप ने बताया पसंदीदा किरदार

मुंबई, 12 सितंबर (वार्ता) अभिनेता सूरज प्रताप सिंह ने धारावाहिक ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में निभायी अपनी विभिन्न भूमिकाओं में सरदार के रूप को सबसे खास बताया है।सूरज ने कहा कि इस रूप में दिव्या ने लड़के और उन्होंने उसके पिता की भूमिका निभायी थी। इसमें भावुकता के साथ हास्य के दृश्य भी थे।

उन्होंने काले जिन्न की भूमिका को भी चुनौतीपूर्ण और खास अनुभव बताया। अभिनेता ने कहा कि असुर की भूमिका के दौरान लगातार चिल्लाने से उनकी आवाज बैठ गयी थी, जबकि अश्वर की भूमिका में खतरनाक रूप के साथ प्रेम के भावुक और कोमल पक्ष को दिखाना चुनौतीपूर्ण रहा। ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ का प्रसारण सोमवार से शनिवार शाम सात बजे सन नियो पर होता है।

.....

Next Post

BRICS समिट 2026: PM मोदी ने रखा 10-सूत्रीय सुधार रोडमैप, कहा- ग्लोबल साउथ संकटों में सबसे आगे, फैसलों में सबसे पीछे

Sat Sep 12 , 2026
नई दिल्ली। शनिवार को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम से अपने संबोधन के जरिए किया। अपने भाषण में पीएम ने सदस्य देशों से ठोस नतीजों पर जोर देने की अपील की और कहा कि आपसी सम्मान और सर्वसम्मति ही ब्रिक्स […]

You May Like