अंधे कत्ल का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

दमोह.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिंडोरिया और तेंदूखेड़ा में हुई हत्या की गुत्थी सुलझाई है.थाना हिण्डोरिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक-7 हिण्डोरिया स्थित अब्दुल रज्जाक के किराये के मकान के एक कमरे में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है. सूचना पर थाना हिण्डोरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. मौके पर मृतक की पहचान बुच्ची उर्फ आमिर खान पिता निसार खान उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक -7 हिण्डोरिया के रूप में हुई.घटनास्थल निरीक्षण के दौरान मृतक के दोनों पैरों की जांघों पर चाकू के गंभीर घाव व शरीर पर खून के निशान पाए गए.घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा एफ.एस.एल. टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए गए.मृतक के भाई इरशाद खान की रिपोर्ट पर थाना हिण्डोरिया में अपराध क्रमांक 211/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई.प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मृतक के घटना से पूर्व के संपर्कों, गतिविधियों व घटनास्थल के आसपास लगे तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण किया गया.जांच में सामने आया कि घटना की रात्रि गोप तलैया के पास मृतक बुच्ची खान का रामजी लोधी, पवन ठाकुर, शेर खान व चंदन सिंह के साथ विवाद हुआ था.विवेचना के दौरान प्राप्त परिस्थितिजन्य साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उक्त व्यक्तियों को संदेह के आधार पर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई.पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया.आरोपियों ने बताया कि मृतक बुच्ची खान व रामजी लोधी के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी. 22 जून 2026 की रात्रि विवाद के दौरान मृतक द्वारा रामजी लोधी को थप्पड़ मारकर अपमानित किया गया था.इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने आपस में योजना बनाकर रात्रि करीब 1 बजे मृतक के कमरे पर पहुंचकर हमला किया. आरोपी रामजी लोधी द्वारा चाकू से वार कर बुच्ची खान की हत्या करना बताया गया.पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व अन्य साक्ष्य जप्त किए जाने संबंधी व गिरफ्तारशुदा आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किए जाने संबंधी कार्यवाही की जा रही है.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया व एसडीओपी महोदया सुश्री प्रिया सिंधी के निर्देशन में थाना प्रभारी हिण्डोरिया निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, हिण्डोरिया थाना टीम व साइबर सेल टीम दमोह की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Next Post

छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर कांग्रेस मनायेगी 'आरक्षण दिवस', लखनऊ में होगा राष्ट्रीय कार्यक्रम

Wed Jun 24 , 2026
नयी दिल्ली, 25 जून (वार्ता) कांग्रेस ने सामाजिक न्याय के अग्रदूत छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती को इस वर्ष ‘आरक्षण दिवस’ के रूप में मनाने का ऐलान किया है। कांग्रेस ओबीसी विभाग और एससी विभाग की ओर से गुरुवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित मार्ट ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय […]

You May Like