SBI के ATM को काटकर लाखों रुपए ले गए चोर

गुना:सिटी कोतवाली थानांतर्गत जैन धर्मकांटे के सामने स्थित एसबीआई के एटीएम से लाखों रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार-शनिवार रात की है। इस दौरान बदमाशों ने एटीएम के आगे के हिस्से को पूरी तरह काटकर दरवाजे के पल्ले की तरह अलग कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर टीआई सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

चोरी गई रकम लाखों में बताई जाती है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। इस बारे में मालकिन सिंघई ने बताया कि रात का तो पता नहीं है सुबह घर के बाहर की कुंदी लगी थी। बाहर से एक लडक़े को बुलाकर कुंदी खुलवाई। जिसके बाद वह बाहर झाडू लगाने गई तो एटीएम की शटर आधी लगी थी। झांककर अंदर देखा तो एटीएम मशीन पूरी कटी हुई थी और अंदर सब्बल, पाना सहित अन्य औजार भी पड़े थे।

जिसके बाद उन्होंने परिजनों और अन्य लोगों को जानकारी दी। जिन्होंने तत्काल पुलिस और एसबीआई के आला अधिकारियों को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी सीपीएस चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

Next Post

रूट के साथ जुबानी जंग पर प्रसिद्ध : यह योजना का हिस्सा था

Sat Aug 2 , 2025
लंदन, 02 अगस्त (वार्ता) तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके शब्द जो रूट की लय बिगाड़ देंगे और रूट को पवेलियन की राह दिखाने की यह एक बड़ी वजह बनेंगे जिसके चलते भारत ओवल टेस्ट में ड्राइविंग सीट पर पहुंच जाएगा। रूट जब […]

You May Like