तुर्की ने 24 प्रांतों से 100 आईएस संदिग्धों को हिरासत में लिया

अंकारा, 28 जनवरी (वार्ता) तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने मंगलवार को कहा कि देश के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 100 संदिग्ध सदस्यों को हिरासत में लिया है।
येरलिकाया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, “गुर्ज़-41” और “गुर्ज़-42” नामक अभियान देश की राजधानी अंकारा और सबसे अधिक आबादी वाले शहर इस्तांबुल सहित 24 प्रांतों में चलाए गए। अभियान के दौरान अधिकारियों ने पाया कि संदिग्ध संगठन के भीतर गतिविधियों को अंजाम देने और समूह को वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ ही सोशल मीडिया पर आतंकवादी संगठन के लिए प्रचार कर रहे थे।
उन्हाेंने कहा कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान संगठनात्मक दस्तावेज और डिजिटल सामग्री जब्त कर ली।
उन्होंने कहा, “आतंकवाद को उसके मूल में ही नष्ट करने की हमारी रणनीति के साथ पुलिस और खुफिया इकाइयों की मदद से हमने दृढ़ संकल्प के साथ अपना संघर्ष जारी रखा है।”
गौरतलब है कि तुर्की ने वर्ष 2013 में आईएस को एक आतंकवादी संगठन घोषित किया था और देश में कई घातक हमलों के लिए इसे जिम्मेदार ठहराया था। देश ने इसके सदस्यों और गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए घरेलू और विदेश में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए हैं।

Next Post

शराब के लिए पैसे नही देने पर रंग पंचमी पर्व पर हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास से किया दण्डित

Tue Jan 28 , 2025
कुक्षी।नगर मे ढाई वर्ष पूर्व रंगपंचमी के दिन शराब के लिए पैसे नही देने पर हत्या करने वाले आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश श्री अंबुज पांडे ने 6 हजार के अर्थ दंड के साथ आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया. अभियोजक आर.के. गुप्ता ने घटना के सम्बन्ध मे जानकारी […]

You May Like