शराब के लिए पैसे नही देने पर रंग पंचमी पर्व पर हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास से किया दण्डित

कुक्षी।नगर मे ढाई वर्ष पूर्व रंगपंचमी के दिन शराब के लिए पैसे नही देने पर हत्या करने वाले आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश श्री अंबुज पांडे ने 6 हजार के अर्थ दंड के साथ आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया.

अभियोजक आर.के. गुप्ता ने घटना के सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए बताया की 22 मार्च 2022 रंग पंचमी के दिन शाम 6 बजे नगर कुक्षी में तलावड़ी रोड पड़ाव चौराहे पर वही के निवासी आरोपी सिद्धू उर्फ दुर्गेश पिता रमेश ने होली खेल कर खड़े हुए अनिल पिता बाबू निवासी पड़ाव कुक्षी को मोगरी से मारा था जिससे अनिल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।

*घटना उस समय घटित हुई ज़ब रंग पंचमी के दिन अनिल होली खेल कर खड़ा था उसके साथ उसका भाई विक्रम,वेस्ता और रमेश खड़े थे और बातचीत कर रहे थे तभी आरोपी सिद्धू आया और अनिल से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा।अनिल के पास पैसे नहीं होने से उसने मना कर दिया तभी आरोपी ने मोगरी के वार से अनिल को मारने लग गया

जिससे अनिल खून से लथपथ होकर मौके पर गिर गया ,बीच बचाव करने के लिए वेस्ता पिता टनटू अजय पिता सुखलाल आए तो उनको भी मोगरी से मारा जिससे उनको भी गंभीर चोटे आई। आरोपी घटना को अंजाम देकर तुरंत वहां से भाग गया अनिल वेस्ताऔर रमेश को तत्काल कुक्षी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर अनिल की हालत गंभीर होने से उसे बड़वानी अस्पताल रेफर किया बड़वानी से इंदौर एम.वाय अस्पताल भेजा जहां पर इलाज के दौरान अनिल की मृत्यु हो गई। अभियोजन की ओर से पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक आर.के. गुप्ता के द्वारा की गई।*

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Tue Jan 28 , 2025
भोपाल, 28 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………25.8……..6.8 इंदौर …………. 28.6………13.2 ग्वालियर……….26.2………6.2 जबलपुर………..25.7……….7.5 रीवा ……………24.4………7.6 सतना ………….26.2………7.2 Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like