5 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों ने आंदोलन की रणनीति बनाई, 3 अगस्त से हड़ताल की तैयारियां तेज

दमोह। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में 3 अगस्त 2026 से प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से 1 अगस्त 2026 को पटवारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंदोलन की आगामी रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान धरना स्थल पर पंडाल, पेयजल, बैनर-पोस्टर, आगंतुकों के स्वागत, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही सभी व्यवस्थाओं के संपादन, आवश्यक व्यय, जिम्मेदारियों के वितरण एवं समन्वय पर भी सहमति बनाई गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर 3 अगस्त से प्रस्तावित हड़ताल को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया तथा आंदोलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने का निर्णय लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रतीक दुबे, सर्वेंद्र असाटी, विक्रम सोनी, सत्यदीप श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, बृजेश विश्वकर्मा, भूपेंद्र पटेल, बृजेन्द्रनाथ तिवारी, कुंज बिहारी दुबे सहित बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश पटवारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

बिहार से पकड़ाए ठगी करने वाले दो ठग

Sat Aug 1 , 2026
छिंदवाड़ा। व्यापारी को रॉयल एनफील्ड की डीलरशिप दिलाने के नाम पर करीब 77 लाख 25 हजार की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर ठगों को कुंडीपुरा पुलिस ने बिहार में दबिश देकर दबोच लिया और उन्हें अपने साथ छिंदवाड़ा लेकर आ गई. न्यायलय के निर्देश पर पुलिस ने […]

You May Like