फसल अवशिष्ट बन सकता है अतिरिक्त आय का जरिया

जबलपुर: फसल कटाई के उपरांत खेत में छोड़े जाने वाले फसल अवशेषों को पराली अथवा नरवाई कहा जाता है। अगली फसल की तैयारी के लिए इन अवशेषों को कृषक आग लगा देते हैं जिससे मिट्टी प्रदूषण और वायु प्रदूषण होता है। इससे मिट्टी में उपस्थित रहने वाले मित्र कीट मर जाते हैं और प्रदूषण का प्रभाव मानवीय स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। फसल अवशिष्ट जलाने से निकलने वाली विभिन्न प्रकार की गैस कई बीमारियां होती हैं। शासन – प्रशासन ने कृषकों से आग्रह किया गया है कि वे फसल अवशिष्ट न जलायें।

वर्तमान में फसल अवशिष्ट से इको फ्रेंडली खाने के प्लेट एवं डिस्पोजल बनाने का व्यवसाय अपार संभावनाएं है। फसल अवशिष्ट अब अतिरिक्त आय का जरिया बन सकती है। इसका उपयोग पैकेजिंग इंडस्ट्री, बायोडिग्रेडेबल बैग बनाने, सीएनजी बनाने, इंडस्ट्री में ईंधन के रूप में और प्लाईवुड उद्योग में किया जा रहा है। फसल अवशिष्ट प्रबंधन के लिए कई तरीके हैं और उनसे कई प्रकार के लाभ भी हैं। फसल अवशिष्ट से पशुओं के लिए भूसा, इको फ्रेंडली प्लेट एवं डिस्पोजल, पैकेजिंग इंडस्ट्री एवं बैग बनाने, कंप्रेस नेचुरल बायोगैस, प्लाईवुड उद्योग आदि में उपयोग किया जा सकता है। एस्ट्रा रीपर कृषि यंत्र के माध्यम से गेहूं की फसल कटाई उपरांत खेत में छोड़ी गई फसल अवशिष्ट को यंत्र की सहायता से भूसा बनाकर पशुओं के आहार में उपयोग किया जा सकता है।
इकट्ठा करने के लिए बेलर कृषि यंत्र का उपयोग
कृषक फसल अवशिष्ट का उपयोग अब अवसर के रूप में कर सकते हैं। खेत से फसल अवशिष्ट को इकट्ठा करने के लिए बेलर कृषि यंत्र का उपयोग किया जाता है। यह बेलर मशीन खेत में पड़ी फसल अवशिष्ट को एकत्रित करती है, उसको कंप्रेस कर एक बंडल बना देती है, जिसे आसानी से विभिन्न उद्योगों तक पहुंचाया जा सकता है।

Next Post

राजस्थान रॉयल्स सैम करन की जगह दासुन शनाका को साइन करने के लिए तैयार

Mon Mar 23 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से एक और खिलाड़ी बाहर हो गया है, जिसमें दासुन शनाका इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चले गए हैं। शनाका को राजस्थान रॉयल्स आने वाले सीजन के लिए साइन करने वाली है, वे चोटिल सैम करन की जगह लेंगे, जो पहले आईपीएल 2026 […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।