आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वषर्: बुधवार 10 जून 2026
वर्ष के प्रारंभ में पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, आनन्दायक रहेगा,अध्ययन के प्रति आकस्मिक यात्रा का योग है, आर्थिक संसाधनों में सामान्य सुधार होगा, पारिवारिक समस्याओं से कष्ट होगा, वर्ष के मध्य में राजनीति के क्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है, लाभप्रद समाचार मिलेगा, वर्ष के अन्त में मान सम्मान के प्रति सचेत रहें, आर्थिक लाभ होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम के बाद आंशिक लाभ होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा,मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आर्थिक संसाधनों में सुधार होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को राजनीतिक मित्र द्वारा परिवर्तन होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है.
——————————————————–
पंचांग 10 जून 2026:-
रा.मि. 20 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ कृष्ण दशमीं बुधवासरे रात 7/34, रेवती नक्षत्रे रात 3/58, सौभाग्य योगे रात 12/19, वणिज करणे सू.उ. 5/14, सू.अ. 6/46, चन्द्रचार मीन रात 3/58 से मेष, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.
——————————————————–
आज का भविष्य- बुधवार 10 जून 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक संकोची, एकांतप्रिय, परोपकारी, तथा दृढ़ निश्चयी होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, व्यापार नौकरी दोनों में सफलता प्राप्त होगी, जन्म स्थान से दूर रहकर अपनी उन्नति करेगा, मित्रों की संख्या अधिक रहेगी, किस्तु वास्तविक मित्रों का अभाव रहेगा.
——————————————————–
मेष- कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे, पारिवारिक आयोजन से प्रसन्नता रहेगी, धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यो में मानसिक संतुष्टि रहेगी.
वृषभ- जोखिम के कार्यो से दूर रहना लाभकारी है, राजकीय सहयोग रहेगा, अभीष्ट कार्यो की सिद्धि होगी, शत्रु वर्ग पराजित होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
मिथुन- जल्दबाजी में लिये गये फैसले बदलना पड़ सकते हैं, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च होगा, स्थाई संपत्ति अथवा अन्य साधनों में वृद्धि होगी, विशिष्टजनों का संपर्क रहेगा.
कर्क- धीमी गति के बावजूद कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है, आय से अधिक खर्च होगा, दैनिक कार्यो में अवरोध संभव, मित्रों से मतभेद हो सकता है.
सिंह- नया घर खरीदने की स्थिति बन सकती है, शारीरिक सुख तथा मानसिक प्रसन्नता रहेगी, मनोरंजन, भ्रमण आमोद प्रमोद, के साधनों में वृद्धि होगी.
कन्या- नई जिम्मेदारी आने से आप परेशान हो सकते हैं, विवादों से बचने चाहिये, नवीन वस्त्राभूषण उपहार आदि की प्राप्ति होगी, प्रिय अतिथि आगमन का योग है.
तुला- युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी, श्रम एवं प्रयत्न से लाभ होगा, अनावश्यक विवादों को टालें, वाणी में संतुलन बना रहेगा.
वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में विपरीत हालात का सामना करना पडेगा, नई जिम्मेदारी से आप परेशान हो सकते हैं, नवीन निर्माण कार्य में प्रगति होगीं.
धनु- दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है, किसी की सिफारिश से अटके कार्य बनेंगे, नये संपर्को से प्रगाढ़ता आयेगी, मान सम्मान प्राप्त होगा.
मकर- नाराज चल रहे लोगों को मनाना पडेगा, यात्रा से लाभ प्राप्त होगा, पुराने कार्य बनेंगे, संपत्ति विवादों का सरलता से समाधान होगा.
कुम्भ- परिणय की चर्चाओं में सफलता मिलेगी, अटकी योजनायें फिर से शुरू हो सकती हैं, स्त्री पक्ष पर विशेष खर्च होगा, व्यवहार कुशलता से सामाजिक कार्य बनेंगे.
मीन- दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, मित्रों से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, खानपान की अनियमितता रहेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
——————————————————–
व्यापार भविष्य:
अधिक ज्येष्ठ कृष्ण दशमीं को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से जौ, चना, तिल, मॅेूग, मोठ, के भावों में मंदी होगी, सरसों, वनस्पति घी, गुड़ शक्कर, के भाव में घटा-बढ़ी होगी, जीरा, धनियां, लालमिर्च, के भाव में तेजी का योग है. भाग्यांक 7010 है.
——————————————————–
