
सौसर।नेशनल हाईवे पर नागपुर की ओर छोटा हाथी और बाइक की हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक चालक राम पिता गनपत वर्मा 17 साल की मौत हो गई। घटना मनमोहन जिनिंग के सामने दोपहर दो बजे के आसपास की है। सौसर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना में घायल हुए राम की इलाज के लिए नागपुर ले जाते समय केलोद गांव के पास मौत हो गई। बताया गया कि बाइक सवार युवक जाम सांवली से सौसर की ओर आ रहे थे इस बीच जिनिंग की तरफ से निकले साईं एक्वा कुल की पानी सप्लाई करने वाले छोटे हाथी ने बाइक को टक्कर मार दी। डॉक्टर के अनुसार घटना में राम को सिर और शरीर के अन्य हिस्से में गम्भीर चोट आई थी जिसे इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया था। एसआई बैरागी ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठे मोनू नामक युवक को मामूली चोट आने से उसे सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच में प्राथमिक स्तर पर यह सामने आया कि छोटा हाथी क्रमांक एमपी – 28 – एल 2009 एक्वा कुल का मालिक रमेश लोहे स्वयं वाहन चला रहा था। बहरहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है, बैरागी के अनुसार पुलिस शीघ्र ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिसंगत कार्यवाही की जाएगी।
